जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : समाहरणालय सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर उपायुक्त के समक्ष शिकायतें एवं आवेदन प्रस्तुत किए।

जन शिकायत निवारण दिवस में राशन कार्ड, दुकान आवंटन, मंइयां सम्मान योजना, होमगार्ड बहाली, जमीन विवाद, आवास, जलजमाव, मुख्य सड़क एवं जमीन अतिक्रमण समेत कई मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आईं।

इस दौरान एक दिव्यांग नागरिक ने उपायुक्त से ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं, बीएलओ से संबंधित शिकायतों एवं मतदाता सूची में दर्ज मामलों को लेकर भी नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनमें नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदक को भी मामले की स्थिति से अवगत कराया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.