आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : डुमरिया थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील टुडू, पिता स्वर्गीय बरियार टुडू, निवासी बरेडीह टोला, बेगनाडीह, थाना डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मामले में डुमरिया थाना कांड संख्या 14/26 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया।

जानकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में पुलिस ने पहले यूडी (Unnatural Death) केस दर्ज किया था। बाद में सामने आए तथ्यों और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई गई और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.