हरिणा में सूरज मंडल पर हमले की डॉ. मीरा मुंडा ने की निंदा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी एवं समाजसेवी डॉ. मीरा मुंडा ने हरिणा में जिला परिषद सदस्य, पूर्वी सिंहभूम सूरज मंडल पर हुए हमले तथा कांवड़ यात्रा में शामिल माताओं-बहनों के साथ कथित अभद्रता एवं छेड़खानी की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

डॉ. मीरा मुंडा ने कहा कि भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला करना और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हिंसा और असामाजिक तत्वों की ऐसी हरकतें किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकतीं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हमले एवं महिलाओं के साथ कथित अभद्रता में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होने से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के साथ श्रद्धालुओं और आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास भी कायम होगा।

डॉ. मीरा मुंडा ने गुरुवार को सूरज मंडल के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से सूरज मंडल के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.