ओलचिकी प्रचारक ठाकुर दास मुर्मू के निधन पर दुखनी सोरेन ने जताया शोक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadugoda : ओलचिकी के प्रचारक एवं असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू उर्फ भादो माझी (73) के निधन की खबर सुनकर समाजसेवी दुखनी सोरेन और सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा बुधवार को पोटका प्रखंड के माटकू पंचायत अंतर्गत चिरुगोड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

बताया गया कि ठाकुर दास मुर्मू का हृदय गति रुकने से निधन हुआ। दुखनी सोरेन ने परिजनों को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.