स्व. महावीर यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भुइयाँडीह नंद नगर ग्वाला बस्ती स्थित शिव गायत्री मंदिर परिसर एवं नंद नगर प्राथमिक विद्यालय परिसर में मजदूर नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य श्रद्धांजलि सभा, महा रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा सीतारामडेरा मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी कन्हैया यादव के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्वर्गीय महावीर यादव के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र, शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वर्गीय महावीर यादव के सामाजिक संघर्षों, मजदूरों एवं जरूरतमंदों के हक-अधिकार की आवाज बुलंद करने तथा समाज के वंचित लोगों के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

75 यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। मौके पर मौजूद विधायक पूर्णिमा साहू एवं विधायक सरयू राय ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। शिविर को सफल बनाने में ब्रह्मानंद हॉस्पिटल ब्लड बैंक की टीम एवं चिकित्सकों का विशेष योगदान रहा।

इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। संत निरंकारी मंडल की ओर से सत्संग, भजन एवं कीर्तन की प्रस्तुति भी दी गई।

कई गणमान्य लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू, जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, टिमकेन यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद, महामंत्री विजय यादव, युवा समाजसेवी शंभु मुखी डूंगरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया यादव के साथ कमलेश यादव, लक्ष्मण यादव, वीरेंद्र यादव उर्फ लोहा यादव, अर्जुन यादव, सुनील यादव, अजय यादव, मोहरा यादव, विनोद यादव, सतेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, रौनक कुमार, आयुष कुमार, नरेश यादव, अनिल यादव, मृत्युंजय यादव सहित बस्ती के महिला-पुरुष एवं युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.