मुखिया के नाम पर फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बिक्री का आरोप, जांच की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:  गंगाडीह पंचायत के मुखिया कार्तिक मुर्मू के नाम से कथित फर्जी वंशावली तैयार कर जमीन बिक्री किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर मुखिया संघ पोटका का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष पानो सरदार के नेतृत्व में मंगलवार को विधायक संजीव सरदार और उपायुक्त राजीव रंजन से मिला तथा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि तीन नामजद लोगों ने मौजा गंगाडीह स्थित खाता संख्या 234 के प्लॉट संख्या 174, 180 और 185 की कुल 182.50 डिसमिल जमीन को मुखिया कार्तिक मुर्मू की फर्जी वंशावली तैयार कर एनडीआरएस संख्या 528/2026-27 के तहत बिक्री कर धोखाधड़ी की है। प्रतिनिधिमंडल ने इसे एक आदिवासी मुखिया के खिलाफ षड्यंत्र बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले की जानकारी जिला निबंधन पदाधिकारी, पोटका सीओ निकीता बाला और कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव को भी दी गई है।

प्रतिनिधिमंडल में मुखिया दुखनीमाई सरदार, अमृत माझी, सुखलाल सरदार, बिदेन सरदार, सिमती सरदार, सावित्री हांसदा, संगीता सरदार, आशा सरदार, कालीपद सरदार, चंद्रभूषण सरदार, श्रीराम सोरेन, कार्तिक मुर्मू और अर्धेंदु सरदार समेत अन्य शामिल थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें