‘हर घर तिरंगा’ सप्ताह में बच्चों ने दिखाई देशभक्ति की रंगीन तस्वीर, चित्रांकन प्रतियोगिता में लिया उत्साह से हिस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : महिला एवं बाल विकास विभाग, सरायकेला-खरसावां के सौजन्य से सखी वन स्टॉप सेंटर, सरायकेला परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ सप्ताह के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना विकसित करने के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तिरंगा, भारत का मानचित्र और देशभक्ति से जुड़े विभिन्न प्रतीकों को अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों की कलाकृतियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना साफ नजर आई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर ने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा एवं रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य और संदेश की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक श्रीमती पूर्णिमा नायक एवं चाइल्ड हेल्पलाइन की श्रीमती कविता मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मियों के अलावा स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें