राजनगर में 17 साल बाद लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2009 में दर्ज लूटकांड के मामले में पिछले 17 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू लोहार, पिता गंगा लोहार, निवासी सिनी, थाना राजनगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के राजनगर क्षेत्र में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकाने पर छापेमारी की और राजू लोहार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी चाईबासा मुफस्सिल थाना में दर्ज एक अन्य मामले में भी वांछित था। लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.