छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में जमशेदपुर में सफल रहा बंद: अनिल मोदी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: रांची में अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखंड सरकार द्वारा की गई कार्रवाई एवं लाठीचार्ज के विरोध में तथा छात्रों की मांगों के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत झारखंड बंद को भाजपा नेता एवं जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद अनिल मोदी ने जमशेदपुर में पूरी तरह सफल बताया है।

अनिल मोदी ने कहा कि जमशेदपुर में बंद पूरी तरह स्वतःस्फूर्त एवं ऐतिहासिक रहा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने स्वयं आगे बढ़कर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और छात्रों के प्रति एकजुटता जताते हुए सरकार की कार्रवाई के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। सरकार को छात्रों की आवाज सुनने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई करने से बचना चाहिए।

अनिल मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और उनकी जायज मांगों के समर्थन में मजबूती से खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार से दमनात्मक रवैया छोड़कर छात्रों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करने तथा उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और शांतिपूर्ण विरोध का सम्मान होना चाहिए तथा सरकार को संवेदनशीलता के साथ छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.