पोटका सीएचसी का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, एंटी वेनम दवा के स्टॉक की जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पोटका: पोटका विधायक संजीव सरदार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बरसात के मौसम में बढ़ते सर्पदंश के मामलों को देखते हुए अस्पताल में उपलब्ध एंटी वेनम (सर्पदंश रोधी) दवा के स्टॉक की जांच की। जांच में अस्पताल में एंटी वेनम दवा का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध पाया गया, जिस पर विधायक ने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, चिकित्सकीय सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने डॉक्टर विनीता लकड़ा एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल की वर्तमान स्थिति, आवश्यक संसाधनों और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें