चांडिल पुलिस ने एलपीजी सिलेंडर चोरी कांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, 64 सिलेंडर बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : तिरुलडीह थाना क्षेत्र में हुए चर्चित एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी मामले का सरायकेला-खरसावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चांडिल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 64 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश ने प्रेसवार्ता में बताया कि 27 जुलाई 2026 को सापादा स्थित ‘सारथी इंडेन ग्रामीण वितरक’ के गैस गोदाम से चोरों ने 56 एलपीजी गैस सिलेंडरों की चोरी कर ली थी। गोदाम संचालिका संध्या देवी की शिकायत पर तिरुलडीह थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सदाब आलम उर्फ बटर (26, जुगसलाई), बाबू गोराई (29, सोनारी) और मनीष कुमार श्रीवास्तव (35, मानगो) को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर मानगो के टेक रोड और दाईगुट्टू क्षेत्र से चोरी के 64 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से सिलेंडरों के परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की पिकअप गाड़ी (JH05DW-4807), घटना में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल (JH05BN-7028), एक VIVO एंड्रॉयड स्मार्टफोन तथा एक जियो कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कौशल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक कार्तिकेय सिंह, सहायक अवर निरीक्षक हरदेव पासवान, बिरोलाल मुर्मू, हवलदार दिलीप लोहरा, पिथो मुर्मू, आरक्षी रमेश मेलगाण्डी और प्रशांत कुमार दत्त ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें