चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच करंट लगने से 26 वर्षीय पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, छात्रा का शव परिसर में एक बिजली के खंभे के पास मिला।
घटना के बाद छात्र संगठन ABVP ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। संगठन ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

















