गुवा में झारखंड मज़दूर यूनियन की बैठक, मजदूर हित, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं पर बनी रणनीति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa: गुवा बाजार स्थित झारखंड मज़दूर यूनियन कार्यालय में सोमवार देर शाम यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सप्लाई मजदूर, ठेका मजदूर, ड्राइवर संघ सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर मजदूर हितों, रोजगार और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मजदूरों की लंबित समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा, स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा आगामी 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। प्रतिनिधियों ने श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री हेमराज सोनार ने बताया कि सेल प्रबंधन के साथ हुई वार्ता में गुवा डीएवी पब्लिक स्कूल में +2 के विद्यार्थियों के लिए दो अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था करने की मांग रखी गई है, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि गुवा सेल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अस्पताल के आधुनिकीकरण और समुचित विकास की दिशा में भी प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। उनका कहना था कि बेहतर चिकित्सा सुविधाएं क्षेत्र के श्रमिकों और उनके परिवारों की प्रमुख आवश्यकता हैं।

हेमराज सोनार ने कहा कि मजदूरों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठित प्रयासों से ही उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि सेल प्रबंधन के साथ सकारात्मक संवाद के माध्यम से मजदूरों, स्थानीय युवाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान निकालने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें