Ghatshila : घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के निर्देश पर बांकी पंचायत अंतर्गत चाकदोहा टोला, जयरामडी निवासी स्वर्गीय सुगनी सबर के श्राद्धकर्म के अवसर पर उनके शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई। इस दौरान विधायक के प्रतिनिधियों ने परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के निर्देशानुसार क्षेत्र के जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया, ताकि कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा रहना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है तथा भविष्य में भी ऐसे परिवारों को हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा।
इस अवसर पर प्रखंड सचिव खुदीराम हांसदा, पंचायत अध्यक्ष गणेश हांसदा, पंचायत सचिव धिरेन पातर, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार मुर्मू, नायके बाबा किसुन मुर्मू, रूपा कर्मकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

















