बिहार बंद के दौरान छात्रों पर फायरिंग के आरोपी पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन छात्र हुए थे घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पटना/सिवान: बिहार बंद के दौरान सिवान में छात्रों पर कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग करने के आरोपी पुलिसकर्मी अभिषेक कुमार पटेल को निलंबित कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस फायरिंग की घटना में तीन छात्रों को गोली लगी थी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना को लेकर लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

पुलिस प्रशासन ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच जारी है और फायरिंग की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.