नई दिल्ली: सरकार और CJP (Combined Joint Platform) के प्रतिनिधियों के बीच हुई अहम बैठक करीब एक घंटे तक चलने के बाद समाप्त हो गई। यह बैठक दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के वीपी हाउस में आयोजित की गई।
सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
हालांकि, बैठक में क्या सहमति बनी या किन मुद्दों पर निर्णय लिया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। सभी की नजर अब सरकार और CJP की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक बयान पर बनी हुई है।

















