कनॉट प्लेस में अर्जेंट एडवाइजरी, आज शाम 6:30 बजे तक दुकानें, ऑफिस और रेस्टोरेंट बंद करने के निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

New Delhi: राजधानी दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र कनॉट प्लेस से बड़ी खबर सामने आई है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने एक अर्जेंट एडवाइजरी जारी करते हुए इलाके की सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्टोरेंट्स को 23 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

NDTA के अनुसार, यह फैसला NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह के बाद लिया गया है। एडवाइजरी में बताया गया है कि कनॉट प्लेस क्षेत्र में उत्पन्न “क्रिटिकल सिचुएशन” को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

हालांकि, एडवाइजरी में “क्रिटिकल सिचुएशन” की प्रकृति या कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है। प्रशासन की ओर से भी फिलहाल इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

व्यापारियों और आम लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.