सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 की लीकेज मरम्मत व पक्कीकरण कार्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 में लंबे समय से पाइपलाइन लीकेज, जलभराव और क्षतिग्रस्त स्लैब से परेशान स्थानीय लोगों को राहत मिलने लगी है। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल पर शिकायत के महज 24 घंटे के भीतर पीएचईडी ने मरम्मत एवं अधूरे पक्कीकरण का कार्य शुरू करा दिया।

जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को मांग पत्र सौंपकर बताया था कि इंटर कनेक्शन के बाद करीब 50 घरों में जलापूर्ति तो शुरू हो गई है, लेकिन पाइपलाइन से लगातार हो रहे रिसाव के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त स्लैब और अधूरा पक्कीकरण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। उन्होंने समय पर कार्य पूरा नहीं होने की स्थिति में संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग भी की थी।

शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यपालक अभियंता ने कनीय अभियंता आशुतोष को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद संवेदक ने मौके पर मजदूर लगाकर पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत, क्षतिग्रस्त स्लैब की मरम्मत और सड़क के अधूरे पक्कीकरण का कार्य शुरू करा दिया।

कार्य प्रारंभ होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और त्वरित कार्रवाई के लिए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं पीएचईडी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सुनील गुप्ता ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल आश्वासन देना नहीं, बल्कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, “मैं वादों की नहीं, काम पर विश्वास रखता हूं। क्षेत्र की जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास जारी रहेंगे।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.