असम में 472.51 करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाएं नष्ट, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई बड़ी कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwahati : असम सरकार ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 472.51 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की जब्त नशीली दवाओं को नष्ट कर दिया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में आयोजित राज्य स्तरीय नशा-विरोधी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में प्रतिबंधित मादक पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, हाई-टेंपरेचर भट्टी में मॉर्फिन, अफीम, हेरोइन, कोकीन, 19 लाख से अधिक याबा टैबलेट, 2.29 लाख से ज्यादा कफ सिरप की बोतलें तथा लगभग 38 हजार किलोग्राम गांजा सहित बड़ी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य सरकार ‘ड्रग्स मुक्त असम’ के संकल्प के साथ लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों की तस्करी और कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सरकार का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा राज्य में सुरक्षित सामाजिक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.