बहरागोड़ा में अवैध बालू कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3000 सीएफटी बालू जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila : अवैध बालू कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बहरागोड़ा प्रखंड के खुदपुटली मौजा में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3000 सीएफटी अवैध बालू जब्त किया। छापेमारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जब्त बालू को स्थानीय मुखिया के जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया।

यह कार्रवाई जिला खन निरीक्षक अरविंद उरांव और अभिजीत मजूमदार के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान अंचल अधिकारी राजा राम सिंह मुंडा तथा पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, गोहालडीह, मधुआबेड़ा और खुदपुटली क्षेत्र की सरकारी जमीनों पर लंबे समय से अवैध बालू डंपिंग की जा रही थी। कार्रवाई की आशंका के चलते बालू माफिया रात के समय स्टॉक को खपाने की कोशिश में थे और पुलिस की गतिविधियों पर भी नजर रख रहे थे।

प्रशासन ने पहले से ही संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती कर दी थी, जिसके बाद छापेमारी अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने अवैध भंडारण के मुख्य सूत्रधारों की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें