राज्यस्तरीय हापकिडो में स्वर्ण जीतने वाले युवराज और बॉक्सिंग खिलाड़ी शुभ्रा ज्योति का रंभा कॉलेज में सम्मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कॉलेज के चेयरमैन राम बचन ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मानित करने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर कॉलेज की अनुशासन समिति एवं महिला प्रकोष्ठ की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में डॉ. किशन कुमार शर्मा ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से अनुशासन, नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व पर प्रकाश डाला।

वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्या कर्मकार ने छात्राओं को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य एवं माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बेहतर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें