मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर कांग्रेस का जागरूकता अभियान, एसएसआर फॉर्म भरने में की मदद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में साकची स्थित गुरु नानक हाई स्कूल सेंटर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों पर सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मतदाताओं को विशेष सारांश पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इस दौरान उन लोगों की विशेष रूप से सहायता की गई, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है या जिन्हें एसएसआर फॉर्म भरकर जमा करना था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पात्र मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म भरवाने और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास जमा कराने में सहयोग किया।

अभियान के दौरान 300 नंबर बूथ के बीएलओ-2 विनय साहनी ने भी मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

जिला कांग्रेस महासचिव राकेश साहू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासियों ने भाग लिया और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें