उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुदादा में प्रधानाध्यापक सालकू सोरेन को भावभीनी विदाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!


Jamshedpur : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुदादा में बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक सालकू सोरेन के सम्मान में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने प्रिय प्रधानाध्यापक के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। भावुक माहौल के बीच उपस्थित लोगों ने सालकू सोरेन के शिक्षा जगत में दिए गए योगदान को याद किया।

विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने सालकू सोरेन और उनकी धर्मपत्नी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक और सामाजिक स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की तथा उन्होंने हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी।

अपने संबोधन में सालकू सोरेन ने कहा कि अपने पूरे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विद्यालय के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में वे हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन देते रहेंगे।

समारोह में संकुल साधन सेवी संजय कुमार, व्यंगबिल पंचायत के मुखिया नीरद सिंह, संजय कुमार दुबे, मधीया सोरेन, राजेश कुमार मिश्रा, मरियम रश्मि दिग्गी, शशिकांत शर्मा, मध्य विद्यालय सुंदरनगर की प्रधानाध्यापिका शांति सोरेन, सेवानिवृत्त शिक्षक मोचीराम मांझी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सरोज कुमार सिंह, अरुण झा, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय निश्चितपुर कॉलोनी के प्रधान शिक्षक लखन हांसदा, कुदादा ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक, ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन सालकू सोरेन के स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें