देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वहन, गुवा जगन्नाथ मंदिर में भव्य साही स्नान संपन्न

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:  देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुवा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में लगभग 300 वर्ष पुरानी धार्मिक परंपरा का श्रद्धा, आस्था और वैदिक विधि-विधान के साथ निर्वहन किया गया। इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का पारंपरिक साही स्नान (महास्नान) भव्य रूप से संपन्न कराया गया।

धार्मिक परंपरा के अनुसार सात पवित्र जलाशयों से लाए गए पवित्र जल से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का महाअभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न हुए इस आयोजन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं स्नान अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।

श्री जगन्नाथ मंदिर कमेटी ने बताया कि देवस्नान पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें