मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर 30 जून को चलेगा #JharkhandSIR सोशल मीडिया अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत व्यापक जनजागरूकता और नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 30 जून को जिले में विशेष सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर यह अभियान #JharkhandSIR हैशटैग के साथ संचालित होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक हैशटैग #JharkhandSIR के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के निकटतम मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अथवा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए पोस्टर और लीफलेट के संदेशों का वाचन करते हुए वीडियो और तस्वीरें साझा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए #JharkhandSIR हैशटैग के साथ जागरूकता संबंधी सामग्री साझा करें और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.