पोटका लैम्प्स में बीज वितरण केंद्र का उद्घाटन, विधायक संजीव सरदार ने किसानों को दी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka: पोटका प्रखंड अंतर्गत पोटका लैम्प्स में बुधवार को बीज वितरण उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर बीज वितरण केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लैम्प्स के माध्यम से किसानों को अब खाद, बीज एवं कृषि से जुड़ी अन्य आवश्यक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे किसानों को दूर-दराज क्षेत्रों का चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और खेती-किसानी को नई गति मिलेगी।

उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं तथा लैम्प्स के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। विधायक ने कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और किसानों की समृद्धि से ही गांवों एवं राज्य का समग्र विकास संभव है।

संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसानों को समय पर बीज, खाद एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र जितना सशक्त होगा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी और झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम में लैम्प्स अध्यक्ष पंचानन सरदार, आनंद दास, बबलू मदीना, एकलव्य मदीना, दिनेश सरदार, उत्तम साहू, हरमोहन मंडल, मनिंद्र सहित झामुमो पोटका प्रखंड अध्यक्ष, पार्टी के कई नेता, वरिष्ठ समाजसेवी, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने बीज वितरण केंद्र शुरू होने पर खुशी जताई और इसे खेती-किसानी के लिए लाभकारी पहल बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें