Jamshedpur : भाजपा सुंदरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के पैतृक आवास कुच्चु में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनमोल वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अनमोल वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह झारखंड प्रवास संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती प्रदान करेगा। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नव उत्साह का संचार होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जन-जन तक अपनी पहुंच को और अधिक मजबूत करेगी तथा राज्य के विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होगी।
अनमोल वर्मा ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर निरंतर मजबूत हो रहा है तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन आगामी दिनों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।









