मुखी समाज विकास समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, टिक्की मुखी बने झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में मुखी समाज विकास समिति की झारखंड प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल्हान प्रमंडल सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा नई प्रदेश कमिटी का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से जादूगोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता टिक्की मुखी को मुखी समाज विकास समिति का झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने बताया कि टिक्की मुखी को समाज के हितों, अधिकारों और विकास के लिए उनके संघर्ष, समर्पण तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उन्हें पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रभारी भी बनाया गया है।

नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष टिक्की मुखी ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना, समाज में एकता स्थापित करना तथा किसी कारणवश पीछे रह गए समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास और उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में घाटशिला के अजीत बेहरा को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

कार्यक्रम में भास्कर मुखी, हरि मुखी, शंभु मुखी डूंगरी, लक्ष्मण मुखी, आशीष मुखी, राजेश प्रसाद मुखी, विकास मुखी, कुंदन मुखी, मोना सूर्यवंशी, अर्जुन मुखी, जितेंद्र सुनानी, मुकेश मुखी, दीपक मुखी समेत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें