कारनीडीह NH पर दो ऑटो की भीषण टक्कर, 6 यात्री  घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil : चांडिल थाना क्षेत्र के कारनीडीह स्थित एचएलएम पेट्रोल पंप के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह दो ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में करीब छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ऑटो के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों ऑटो पर सवार लगभग छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता एवं “हाइवे किंग” के नाम से पहचान रखने वाले शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। उनकी पहल पर पाटा टोल की एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पहुंची, जिसके माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकालने और एंबुलेंस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त दोनों ऑटो आसपास के क्षेत्रों में संचालित होते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।

फिलहाल सभी घायलों का उपचार एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उनकी जान बचाने में मदद मिली।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें