कामगार कांग्रेस की कमान अरुण त्रिपाठी को, संगठन विस्तार और मजदूर हितों पर रहेगा फोकस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: कामगार कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टीएसपीडीएल यूनियन के कमेटी मेंबर एवं कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अरुण त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें एक माह के भीतर जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए नई कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद अरुण त्रिपाठी ने कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास मजदूरों के हितों के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

अरुण त्रिपाठी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, मनरेगा मजदूरों और श्रम कानूनों के लाभ से वंचित कामगारों को संगठित करना होगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले के सभी प्रखंडों में कामगार कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा और श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। पार्टी नेताओं ने भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन का जनाधार बढ़ेगा और मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.