दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Amarpreet Singh Kale ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के प्रभारी Tarun Chugh से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। तरुण चुग ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के प्रति समर्पण को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि तरुण चुग का मार्गदर्शन और प्रेरणादायी व्यक्तित्व भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ऊर्जा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान प्राप्त सुझाव और मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

भेंट के दौरान राष्ट्रीय राजनीति, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठन के विस्तार को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राष्ट्रहित, सुशासन और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें संगठन की आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

Leave a Comment

The specified slider does not exist.

और पढ़ें