कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ फ्लाई ऐश लदा हाईवा, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक फ्लाई ऐश लदा हाईवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उस समय हुआ जब चालक ने सामने आ रही एक कार को बचाने का प्रयास किया और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवा गोलमुरी से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आई एक कार को बचाने के लिए चालक ने वाहन को मोड़ने की कोशिश की। इस दौरान हाईवा अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे टावर पोल से टकराया और फिर डिवाइडर पर चढ़ गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी, ताकि यातायात व्यवस्था सामान्य हो सके।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक ने कार को बचाने के प्रयास में वाहन मोड़ा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का विस्तृत पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider does not exist.

और पढ़ें