Jamshedpur : झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार और पार्टी के प्रति समर्पण लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि त्रिपाठी के नेतृत्व और अनुभव का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा तथा संगठन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच संवाद एवं समन्वय और अधिक सशक्त होगा।
काले ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और नई जिम्मेदारी में नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भी नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना की।
शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों एवं पार्टी की भावी कार्ययोजनाओं को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।








