जगन्नाथपुर बैंक कॉलोनी में 700 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत बैंक कॉलोनी में विधायक निधि मद से बनने वाली 700 फीट लंबी पीसीसी सड़क निर्माण योजना का बुधवार को शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने किया।

यह सड़क तारणि गोप के घर से अभिषेक सिंकू के घर होते हुए कमला सुंडी के घर तक बनाई जाएगी। स्थानीय लोगों ने लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की थी, जिसके बाद विधायक निधि से योजना स्वीकृत की गई।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से बैंक कॉलोनी के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र का विकास भी तेज होगा।

मौके पर जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, प्रखंड महासचिव रंजीत गगराई, अभिषेक सिंकु, आफताब आलम, गणेश लागूरी, रोशन पान, क्रांति तिरिया, सरफराज आलम, मथुरा लागुरी, बबलु गोप, हरीश चंद्र पान, संतोष नाग, संतोष नायक, लोकनाथ पान, शाहरूख अली, पप्पू अहमद, बबलु गगराई, आरिफ, शमशाद आलम, जगदीश हेस्सा, गुरा हेस्सा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा बैंक कॉलोनी के सेवा निवृत्त बैंक मैनेजर बागुन सिंकु, रमेश हेंब्रम, सुपाय लागुरी, बसंती सिंकू एवं अन्य बुद्धिजीवी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.