बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र कौशिक ओझा का स्काईला सॉफ्टवेयर में चयन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएससी) शाखा के अंतिम वर्ष के मेधावी छात्र कौशिक ओझा ने संस्थान का नाम रोशन किया है। उनका चयन प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी स्काईला सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड में कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव (ईआरपी कार्य) के पद पर आकर्षक पैकेज के साथ हुआ है।

जानकारी के अनुसार, छात्र का साक्षात्कार 1 मई 2026 को कंपनी के मानव संसाधन कार्यालय में आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा और तकनीकी दक्षता के बल पर सफलता प्राप्त की। चयन के बाद उन्होंने 2 मई 2026 से कंपनी में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वर्तमान में वे कंपनी के छह माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हैं।

कौशिक ओझा कंपनी में एसएपी सॉफ्टवेयर के ईआरपी विभाग में कार्य करेंगे। यह प्रणाली विभिन्न संस्थानों और कंपनियों में खरीद एवं प्रबंधन प्रक्रिया को सुगम बनाने वाला एक महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर माना जाता है।

छात्र की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. संजय रॉय, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख राहुल सिंह तथा सभी संकाय सदस्यों ने कौशिक ओझा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी।

कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की लगातार हो रही सफलताएं संस्थान में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें