होप हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन ने ओल्ड एज होम के कुष्ठ रोगी बुजुर्गों को कराया भोजन, बांटी राहत सामग्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सामाजिक संस्था होप हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन की ओर से बर्मामाइंस स्थित भारत सेवाश्रम संघ शाखा के ओल्ड एज होम में रहने वाले कुष्ठ रोगी बुजुर्गों एवं असहाय लोगों के बीच भोजन और राहत सामग्री का वितरण किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था की महिलाओं ने सेवा भाव के साथ जरूरतमंद बुजुर्गों को निःशुल्क भोजन कराया तथा कपड़ों सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई। इस दौरान बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

संस्था की ओर से बताया गया कि जरूरतमंद एवं असहाय बुजुर्गों की सहायता के लिए समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं, ताकि उनके जीवन में सम्मान, अपनापन और खुशियों का भाव बना रहे।

संस्था की महिलाओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में बुजुर्गों को सम्मान और प्रेम देना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के सहयोग से ही बुजुर्गों का जीवन बेहतर और सुखद बनाया जा सकता है।

भारत सेवाश्रम संघ की ओर से बताया गया कि संस्था का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानजनक एवं स्वस्थ जीवन उपलब्ध कराना है। इसके लिए नियमित रूप से निःशुल्क चिकित्सा शिविर, भोजन वितरण तथा अन्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष रीना पांडे के साथ बिजेंद्र शर्मा, किरण सिंह, मुन्नी सिंह, निशा देवी, मीना देवी, पिंकी शर्मा, सविता एवं ज्योति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें