मदर्स डे पर वृद्धाश्रम पहुंची ‘यात्रा’ संस्था, बुजुर्ग माताओं के साथ बांटी खुशियां

SHARE:

Jamshedpur : मदर्स डे के अवसर पर सामाजिक संस्था ‘यात्रा’ की ओर से देवघर के चांदडीह स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में विशेष सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग माताओं के साथ समय बिताया, उनकी सेवा की तथा भजन-कीर्तन का आयोजन कर उन्हें भावनात्मक संबल प्रदान किया।

देशभर में 10 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जहां लोग अपनी माताओं को उपहार देकर सम्मान जता रहे हैं, वहीं समाज में कई ऐसी माताएं भी हैं, जो अपने परिवार से दूर वृद्धाश्रमों में जीवन बिताने को विवश हैं। ऐसे ही माताओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से ‘यात्रा’ संस्था द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ संवाद किया और उनके सुख-दुख साझा किए। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय और भावुक हो उठा। संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और समाज को उन माताओं के प्रति भी संवेदनशील होना चाहिए, जो अकेलेपन का जीवन जी रही हैं।

इस मौके पर बिष्टुपुर साइबर थाना प्रभारी राजन कुमार, समाजसेवी बाबू वीरेंद्र सिंह, श्रीमती अनिशा सिन्हा, श्रीमती चंदा सिंह, अंजली श्रीवास्तव, रेखा सिंह, रीता शर्मा, चिंटू सिंह, मधुमाला, रिंकी अग्रहरी, रेणु देवी, नंदिनी सामंत, रूमा देवी समेत ‘यात्रा’ संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment