भीषण गर्मी में राजकुमार सिंह की पहल, निजी टैंकर से शुरू किया निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने हरहरगुट्टू दादी बागान के समीप अपने निजी पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण सेवा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर किया गया।

इस अवसर पर जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, स्थानीय मुखिया अनिमा मिंज एवं पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से लोगों के बीच पानी वितरण की शुरुआत की। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जार, बाल्टी एवं अन्य बर्तनों में पानी भरने के लिए कतारबद्ध नजर आए।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जरूरतमंद क्षेत्रों को चिन्हित कर जुस्को का निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पीने के पानी की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि शादी, श्राद्ध, भोज एवं अन्य सामाजिक आयोजनों में भी उनके निजी टैंकर के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि निजी स्तर पर निःस्वार्थ भाव से पानी उपलब्ध कराना समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से गर्मी के दौरान क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.