विश्व रेडक्रॉस दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर Indian Red Cross Society पूर्वी सिंहभूम की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह को सोसायटी की ओर से सम्मानित किया गया।

समारोह में चेयरमैन सह उपायुक्त Rajeev Ranjan ने दोनों पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने बीते 3 मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में एक ही दिन में सर्वाधिक 3140 यूनिट रक्त संग्रहित कर उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया था। इस उपलब्धि की विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा सराहना की गई थी।

विश्व रेडक्रॉस दिवस के मौके पर रेडक्रॉस भवन सभागार में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के सचिव विजय कुमार सिंह, समाजसेवी विकास सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.