केरल समाजम मॉडल स्कूल में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : केरल समाजम मॉडल स्कूल के सेफ क्लब द्वारा यंग इंडियंस के सहयोग से कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक करना था।इस अवसर पर रोड सेफ्टी को-चेयरपर्सन सुनील पारिख मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार रोड यूजर बनने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।


कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या रीना बनर्जी, उप-प्राचार्य ए. एल. अब्राहम एवं हेडमिस्ट्रेस सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।


कार्यक्रम का समन्वयन सेफ क्लब मॉडरेटर साबोर्नी मंडल, अमित ठाकुर तथा यंग इंडियंस की मॉडरेटर रश्मि जैन एवं दीपा नायर द्वारा किया गया।यह सत्र विद्यार्थियों के लिए काफी ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें