न्यायालय परिसर में बीमार पड़े दो वृद्धों को डीएलएसए ने पहुंचाई तत्काल चिकित्सा सहायता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) सरायकेला रामाशंकर सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को न्यायालय परिसर में बीमार पड़े दो वृद्ध व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंटू दत्ता एवं दीपाली दत्ता न्यायालय परिसर आए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना पारा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) बिट्टू प्रजापति द्वारा डीएलएसए को दी गई।

सूचना मिलते ही डीएलएसए के सचिव तौसिफ मेराज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। इसके बाद दोनों वृद्धों को नजदीकी सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

सहायता एवं देखरेख के लिए पीएलवी बिट्टू प्रजापति एवं राजकुमार काबर्ट को प्रतिनियुक्त किया गया। बाद में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंटू दत्ता एवं दीपाली दत्ता की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

डीएलएसए सरायकेला की इस त्वरित एवं मानवीय पहल की सराहना की जा रही है। यह कदम न्यायालय आने वाले जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के प्रति प्राधिकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें