13 मई को सरायकेला में लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न निजी कंपनियां होंगी शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर, सरायकेला द्वारा आगामी 13 मई 2026 को रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला पूर्वाह्न 10:00 बजे से जिला नियोजनालय-सह-मॉडल करियर सेंटर परिसर में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थान भाग लेंगे।

रोजगार मेला में 8वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बी-टेक एवं मैनेजमेंट उत्तीर्ण नए और अनुभवी अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है।

आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें निजी क्षेत्र से जोड़कर नियोजन एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। रोजगार मेले के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों और विभिन्न नियोजकों के बीच सीधा समन्वय स्थापित किया जाएगा, जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर मिल सकें।

जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें