ईचागढ़ के बबलू पोद्दार ने इंटर साइंस में राज्य में 7वां स्थान पाया, 95% अंक के साथ बढ़ाया क्षेत्र का मान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत बांदु गांव के होनहार छात्र बबलू पोद्दार ने इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

बबलू पोद्दार की इस उपलब्धि की खास बात यह भी है कि उन्होंने रांची स्थित प्रतिष्ठित संत जेवियर इंटर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों में भी खुशी की लहर है।

बबलू के पिता नयन पोद्दार एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता सविता पोद्दार गृहिणी हैं। परिवार ने बबलू की सफलता में उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को अहम बताया है।

ग्रामीण परिवेश से आने वाले बबलू ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने बबलू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.