महंगाई के खिलाफ झामुमो का आंदोलन तेज,जनता की मांग पर 7 मई विशाल धरना

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आंदोलन तेज कर दिया है। पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के नेतृत्व में 7 मई को जिला मुख्यालय के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने जानकारी देते हुए केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। छोटे सिलेंडरों में 261 रुपये और कमर्शियल सिलेंडरों में 993 रुपये की बढ़ोतरी से गरीब, मध्यम वर्ग, ठेला-खोमचा संचालकों और छोटे व्यवसायियों पर गंभीर असर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय के समक्ष होने वाले इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। पार्टी ने इस आंदोलन को “जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष” बताया है।

झामुमो नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ गैस कीमतों के खिलाफ नहीं, बल्कि आम जनता को राहत दिलाने और उनके अधिकारों की आवाज उठाने के लिए है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं।

राजनीतिक हलकों में इस प्रदर्शन को आने वाले समय में बड़े जनआंदोलन की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.