पूर्व बीडीओ सालखु हेंब्रम का निधन, टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल में इलाजरत पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सालखु हेंब्रम का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

सालखु हेंब्रम दामपाड़ा क्षेत्र के असना पंचायत अंतर्गत छोटा धातिका गांव के निवासी थे। उन्होंने लंबे समय तक प्रशासनिक सेवा में रहकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बहरागोड़ा से की, इसके बाद चाईबासा में जेलर के रूप में कार्य किया। बाद में उन्हें पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड में बीडीओ के पद पर पदोन्नत किया गया, जहां उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अंतिम दर्शन किए। विधायक की अनुपस्थिति में उनके छोटे भाई रूबिन सोरेन सहित उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला सचिव रतन महतो, जिला सह सचिव मो. जलील, जिला कोषाध्यक्ष कालीपोदो गोराई, प्रखंड उपाध्यक्ष दासमत सोरेन, प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, पूर्व जिला सदस्य बलराम मंडी, पूर्व दामपाड़ा युवा प्रभारी अन्त विजय सोरेन, बिक्रम बेसरा, सौरभ बोस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment