होली क्रॉस विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान, शिवांगी तीसरे व राहुल दसवें स्थान पर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil  : चांडिल के होली क्रॉस विद्यालय चौका में सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने विद्यालय के 10 प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला टॉपर सूची में स्थान बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया। छात्रा शिवांगी महतो ने जिला स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि राहुल प्रमाणिक ने दसवां स्थान हासिल किया। साथ ही चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

इस अवसर पर समाजसेवी खोगेन चंद्र महतो ने भी विद्यार्थियों को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें ज्ञान के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सबिता मार्डी, चौका पंचायत के मुखिया कुनाराम माझी, विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर अंजना, शिक्षक मुखचंद सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.