Tribal Development : महिला समिति के बीच पारंपरिक साड़ी वितरण, विकास व शिक्षा पर दिया जोर

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हितकु पंचायत के बानाडूंगरी गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू द्वारा महिला समिति के बीच संथाल पारंपरिक ‘फुटाव साड़ी’ का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने गांव की महिलाओं के साथ संवाद कर उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में महाबीर मुर्मू ने कहा कि आदिवासी समाज की रहन-सहन, रीति-रिवाज, भाषा और संस्कृति बेहद समृद्ध हैं और आधुनिक युग में भी इसे संरक्षित रखना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना बेहद जरूरी है।



उन्होंने कहा कि शिक्षा के अभाव में समाज पिछड़ जाता है, इसलिए हर परिवार को अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और समाज का नाम रोशन कर सकें।

इस मौके पर पलटन मुर्मू, दुर्गा प्रसाद हांसदा, सुनाराम टुडू, प्रतीक सिंह दिनकर, अनिता हांसदा, रायमत मुर्मू, दूल्हो मुर्मू, लक्ष्मी हांसदा, सोमवारी सोरेन, श्रीमती सोरेन, रुकमणि हांसदा समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें