मनोहरपुर में ‘जनता दरबार’ आयोजित, विधायक जगत माझी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और उनसे सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से विधायक Jagat Majhi ने बुधवार को मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के समक्ष रखीं। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल और विभिन्न विकास योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

विधायक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।

उन्होंने कहा कि ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है। मौके पर बीडीओ शक्तिकुंज, सीओ प्रदीप कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, झामुमो कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.