किरीबुरू-बड़ाजामदा मार्ग पर ट्रेलर खराब, घंटों जाम से यात्री परेशान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर शांति स्थल के समीप मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण सड़क के बीचों-बीच फंसे ट्रेलर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक भारी ट्रेलर तीखे मोड़ पर अचानक खराब हो गया, जिससे वह सड़क के बीच ही अटक गया और मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस जाम का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की बस सेवाओं पर पड़ा। किरीबुरू से टाटा और रांची जाने वाली बसें रास्ते में ही फंस गईं, वहीं टाटा से किरीबुरू आने वाली बसों का परिचालन भी ठप हो गया। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और ट्रेलर को हटाने का प्रयास शुरू किया। खबर लिखे जाने तक राहत कार्य जारी था और मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने की कोशिश की जा रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मोड़ पहले से ही दुर्घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। यहां अक्सर भारी वाहनों को मोड़ लेने में कठिनाई होती है, जिससे हादसे और जाम की स्थिति बनती रहती है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से बचा जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.