अंबेडकर जयंती पर इंटक कार्यालय में श्रद्धांजलि, मिठाई बांटकर मनाया गया उत्सव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक परिवार के सदस्यों द्वारा गुवा रामनगर स्थित इंटक कार्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को स्मरण किया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती की खुशियां साझा कीं और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा एवं समानता बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर विश्वजीत तांती, भादो टोप्पो, कमलजीत सिंह, मन्नाराम तानी, गोपाल दास, अनूप नाग, नरेश दास, विजय बुकरू और करण सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.